BOX OFFICE: 4 ब्लॉकबस्टर.. तीन 100 करोड़ी.. किसी KHAN से कम नहीं ये 'सुपरस्टार'!
ऋतिक रोशन और बॉलीवुड का साथ सिर्फ 16 साल का है। हालांकि ऋतिक आज बॉलीवुड में सलमान, शाहरूख से कम अहम नहीं आंके जाते हैं। जी हां, काफी कम एक्टर्स होते हैं जो इतने सालों तक इंडस्ट्री में राज कर पाते हैं। लेकिन ऋतिक इसे बेहतरीन तरीके से गुजार रहे हैं और आने वाले कुछ सालों में कई धमाकेदार फिल्में देने वाले हैं।
16 सालों में ऋतिक रोशन ने 20 फिल्में की हैं। जिनमें से 1 हिट, 3 सुपरहिट, 4 ब्लॉकबस्टर और 2 सेमी हिट रही हैं। लेकिन वहीं, जहां सफलता है, वहां असफलता भी होगी ही.. इन 16 सालों में ऋतिक ने केवल 7 फ्लॉप फिल्में दी हैं।
BOX OFFICE: जब शाहरूख की फिल्में हुईं 'सुपरफ्लॉप'.. करोड़ों का LOSS!
जी हां, आज जबकि ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो और काबिल सुर्खियां बटोर रही हैं। इस एक्टर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालें.. और शर्त है कि आप भी ऋतिक से इंप्रैस होकर ही रहेंगे। बता दें, ऋतिक ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किये हैं।
बहरहाल, यहां देंखे ऋतिक रोशन की टॉप 10 फिल्में और उनकी कमाई-


Click it and Unblock the Notifications

