BOX OFFICE: तीसरा वीकेंड, और भारत में 300 करोड़ पार हो गई ऋतिक- टाइगर की फिल्म वॉर
ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ की फिल्म वॉर बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल हो चुकी है। अपने तीसरे वीकेंड की कमाई के साथ वॉर ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। बता दें, यह ऋतिक और टाइगर की पहली 300 करोड़ी फिल्म है। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है। ओवरसीज में भी फिल्म ने 100 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। कोई शक नहीं कि ऋतिक- टाइगर यह एक्शन फिल्म हिट हो चुकी है।

भारत के दो बड़े एक्शन स्टार्स के साथ यशराज बैनर की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म कही जा रही है। 53.35 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी साबित हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कमाई का सिलसिला कहां जाकर रूकता है। फिलहाल यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications