..................... वॉर बॉक्स ऑफिस, 100 करोड़ पार | War Day 3 Box Office Collection | War Friday Box Office - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: ऋतिक- टाइगर की 'वॉर' का धमाकेदार कलेक्शन, 3 दिनों में 100 करोड़ पार!

तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर वॉर का तहलका जारी रहा। ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ की फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ पार कर रिकॉर्ड कायम किया है। 53.35 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद गुरुवार और शुक्रवार को भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। फिल्म को दर्शकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर एक्शन सीन्स को खूब सराहा जा रहा है। फिल्म की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग को देखते हुए ही वॉर की 200 स्क्रीन और बढ़ा दी गई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले वीकेंड तक ही फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

War

शुक्रवार को फिल्म ने 23 करोड़ के लगभग की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 100 करोड़ पार जा चुका है। बता दें, फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज हुई है- हिंदी, तमिल और तेलुगु। कोई शक नहीं कि ऋतिक- टाइगर की वॉर 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

बहरहाल, यहां जानें 2019 में किन फिल्मों में किया है 100 करोड़ पार-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X