BOX OFFICE: दूसरे दिन भी जारी रहा 'वॉर' का तहलका- दो दिनों में 70 करोड़ का आंकड़ा पार

ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ की फिल्म वॉर ने 53.35 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस शुरुआत की है। फिल्म को दर्शकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स के लिए फिल्म को खूब सराहा जा रहा है। ओपनिंग के साथ फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना लिये हैं। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दिखी, लेकिन फिर भी फिल्म ने दो दिनों में 77.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

गुरुवार को फिल्म ने 23 करोड़ के लगभग की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन हो चुका है 77 करोड़। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले वीकेंड पर ही फिल्म 150 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर जाएगी। हालांकि फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, लिहाजा हिट होने में समय है। ऋतिक- टाइगर की वॉर 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X