BOX OFFICE: सोमवार को भी जारी रहा ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' का जादू- शानदार कलेक्शन
बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित फिल्म सुपर 30 ने बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन गुजार लिये हैं और फिल्म को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। 4 दिनों में फिल्म ने लगभग 60 करोड़ की कमाई कर ली है। सोमवार को फिल्म ने 9 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ऋतिक रोशन की यह फिल्म दूसरे वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
इस विषय प्रधान फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। यूं भी ऋतिक रोशन लंबे समय के बाद फिल्म लेकर आए हैं, लिहाजा फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। ओवरसीज में भी फिल्म ने 4 दिनों में 20 करोड़ के लगभग का कारोबार कर लिया है। यह आंकड़ा शानदार है।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' और आयुष्मान की 'आर्टिकल 15' से सुपर 30 को टक्कर मिल रहा है। लेकिन फिलहाल फिल्म अच्छी गति है। उम्मीद की जा रही है कि यह ऋतिक रोशन की अगली 100 करोड़ी फिल्म साबित होगी।
यहां जानें ऋतिक रोशन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications