..................... Hrithik Roshan Starrer Super 30 Friday Day 1 Box Office Collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' की शानदार शुरुआत- जानें पहले दिन का कलेक्शन

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म सुपर 30 इस शुक्रवार रिलीज हुई। ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ आम पब्लिक से भी बेहतरीन प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत ली है। शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 12 करोड़ की कमाई की है। जबकि वीकेंड पर यह आंकड़ा डबल हो सकता है।

इस विषय प्रधान फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल सकता है। यूं भी ऋतिक रोशन लंबे समय के बाद फिल्म लेकर आए हैं, लिहाजा फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फर्स्ट डे फिल्म की ऑक्यूपेंसी ऐवरेज से ऊपर रही। जबकि वीकेंड तक आंकड़ा काफी बढ़ चुका है।

Hrithik Roshan

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' और आयुष्मान की 'आर्टिकल 15' भी जमी हुई है। जिस वजह से सुपर 30 को कुछ टक्कर मिल सकता है। लेकिन फिलहाल फिल्म के पास कमाने के लिए काफी समय है।

यहां जानें 2019 में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X