BOX OFFICE: 'सुपर 30' का जबरदस्त कलेक्शन- ऋतिक रोशन की पांचवी 100 करोड़ी फिल्म

By Staff

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' ने सिनेमाघरों में 10 दिन कर लिया है। 10 दिनों में फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें, यह ऋतिक रोशन की पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। वहीं, 2019 की टॉप फिल्मों में भी शामिल हो गई है।

विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है। खास बात है कि बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। वहीं, 'कबीर सिंह', 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्मों का भी क्रेज अब लगभग खत्म हो चुका है।

Super 30

2017 में आई काबिल के बाद, ऋतिक ढ़ाई सालों के बाद सुपर 30 में नजर आए। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 120 करोड़ तक जा सकता है। हालांकि 'द लॉयन किंग' से फिल्म को अच्छी टक्कर मिल रही है। दूसरे वीकेंड फिल्म 20 करोड़ कमा पाई है।

यहां जानें 2019 की 100 करोड़ी फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X