..................... Hrithik Roshan Starrer Super 30 completes 1 week at Box Office - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: ऋतिक रोशन के 'सुपर 30' का एक हफ्ता पूरा- 7 दिनों तक धमाकेदार कमाई

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। 7 दिनों में फिल्म ने 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो दूसरे वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गुरुवार को फिल्म ने 6 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया है।

विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है। सुपर 30 ऋतिक की सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है। खास बात है कि बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।

Super 30

2017 में आई काबिल के बाद, ऋतिक ढ़ाई सालों के बाद सुपर 30 में नजर आए। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। बॉयोपिक होने की वजह से फिल्म को लेकर काफी शंकाएं भी थे। लेकिन ऋतिक रोशन ने अपने दमदार अभिनय से सभी को प्रभावित कर दिया। यह ऋतिक की पांचवी 100 करोड़ी फिल्म होगी।

यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की टॉप फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X