'सुपर 30' BOX OFFICE: भारत में ही नहीं, ओवरसीज में भी ऋतिक रोशन का बोलबाला

By Staff

Recommended Video

Super 30 day 11 Box Office Collection : Hrithik Roshan | Mrunal Thakur | Pankaj Tripathi |FilmiBeat

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर रही है। भारत में फिल्म ने जहां 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। वहीं, विदेशों में भी फिल्म अब तक 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिट हो चुकी है। खास बात है कि बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।

2017 में आई काबिल के बाद, ऋतिक ढ़ाई सालों के बाद सुपर 30 में नजर आए। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। लंबे समय से ऋतिक की फिल्म से धमाका की उम्मीद की जा रही है। वहीं, अब 2 अक्टूबर को ऋतिक और टाईगर की फिल्म 'वॉर' को लेकर भी काफी क्रेज है। इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या 2019 को ऋतिक अपने नाम करते हैं!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X