BOX OFFICE: तीसरे वीकेंड तक दौड़ रही है ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' - टॉप 3 में शामिल
ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' तीसरे वीकेंड के धमाकेदार कलेक्शन के साथ ही ऋतिक की पिछली फिल्म 'काबिल' को पीछे कर दिया है। फिल्म ने अब तक 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी है।
जहां पहले हफ्ते फिल्म ने 75.85 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे हफ्ते 37.86 करोड़ की कमाई की। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 140 करोड़ तक पहुंच सकता है। फिलहाल सुपर 30 को बॉक्स ऑफिस पर 'द लॉयन किंग' और 'जजमेंटल है क्या' से टक्कर मिल रही है।

खास बात है कि फिल्म को बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। जाहिर है टैक्स फ्री होने से भी फिल्म की कमाई पर खासा प्रभाव दिखा। 2017 में आई काबिल के बाद, ऋतिक ढ़ाई सालों के बाद सुपर 30 में नजर आए। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। यह ऋतिक की पांचवी 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है।
यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications