ऋतिक रोशन की "वॉर" ने सिर्फ तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

सुपरस्टार ऋतिक रोशन दुनिया भर में सबसे अधिक फैन फॉलोइंग के साथ सबसे प्रिय हस्तियों में से एक हैं। यही एक बड़ी वजह है जिसने उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में योगदान दिया है। और इसी के साथ अब उनकी नवीनतम फिल्म "वॉर" केवल तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाने में सफ़ल रही है! सुपरस्टार ने पिछले कुछ वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी हैं, जो कि प्रतिष्ठित फिल्में बन गई हैं और इस साल, सबसे पहले सुपर 30 और अब वॉर, दोनों ही फिल्मों ने उल्लेखनीय प्रशंसा के साथ सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

सौ करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली अभिनेता की अन्य फिल्मों में अग्निपथ, क्रिश 3, बैंग बैंग, सुपर 30 और अब वॉर शामिल हो गयी है। इसमें कोई दो राय नहीं कि सुपरस्टार इस साल सुर्खियों का हिस्सा रहे है,

war, box office, hrithik roshan, tiger shroff, वॉर, बॉक्स ऑफिस, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ

सबसे पहले अपने चरम बदलाव और गणितज्ञ आनंद कुमार के चित्रण के लिए और अब आनंद कुमार से ले कर फ़िल्म वॉर में एजेंट कबीर के अपने अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन के साथ सभी को हैरान कर दिया है।

अभिनेता की हालिया रिलीज़ वॉर को दर्शकों और आलोचकों दोनों से शानदार समीक्षा प्राप्त हो रही है जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। इसके अलावा, अभिनेता को विशेष रूप से उनके अविश्वसनीय शारीरिक परिवर्तन और स्क्रीन पर तेजतर्रार परफॉर्मेंस के लिए सराहा जा रहा है।

निस्संदेह, सुपर 30 के अभिनेता वह व्यक्ति है जिनके प्रशंसक उनकी डेब्यू फिल्म से उन पर प्यार की बरसात कर रहे है और दर्शकों से मिलने वाले इस प्यार के साथ अभिनेता खुद को बेहद भाग्यशाली मानते है!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X