..................... Hrithik Roshan's 13th film entered the 100 crore club, Vikram Vedha's blast at the Box Office! ऋतिक रोशन की 13वीं फिल्म 100 करोड़ क्लब में - Hindi Filmibeat

Hrithik Roshan की 13वीं फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, Vikram Vedha का बॉक्स ऑफिस पर धमाका!

hrithik roshan

ये साल बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस को थोड़ी राहत प्रदान कर रहा है और इस वक्त सुपरस्टार ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे की फिल्म विक्रम वेधा के बॉक्स ऑफिस को लेकर चर्चा हो रही है। बता दें कि ये फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है और इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अगर बात करें सुपरस्टार ऋतिक रोशन की तो उनकी ये 13वीं ऐसी फिल्म है जिसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है।

जी हां, ताजा आंकड़ों की मानें तो इस वक्त फिल्म ने भारत में 72 करोड़ का बिजनेस किया है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने करीब 103 करोड़ का बिजनेस किया है। ऋतिक रोशन की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और उन्होने इस फिल्म से धमाका कर दिया है।

ऋतिक रोशन इस फिल्म में लीड रोल में हैं और सैफ अली खान भी शानदार किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने 8वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

अगर ऋतिक रोशन की 100 करोड़ क्लब फिल्मों की बात करें तो कभी खुशी कभी गम, कृष, धूम 2, जोधा अकबर, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, कृष 3, बैंग बैंग, मोहनजोदड़ो, काबिल, सुपर 30, वॉर और अब विक्रम वेधा जैसी फिल्मों ने धमाका किया।

काफी समय के बाद ऋतिक रोशन ने इस फिल्म से एंट्री मारी है और इसके अलावा भी वो कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। इसके पहले बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्रह्मास्त्र ने अच्छा कलेक्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X