BOX OFFICE: एक दिन और.. फिर मुनाफा कमाएगी ऋतिक की 'काबिल'
यहां जानें ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई है।
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पक्की जगह बना रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.77 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन हो गया है 38.87 करोड़।
BOX OFFICE: 3 दिन.. और 50 करोड़ का आंकड़ा पार.. 'रईस' का धमाका!
अब वीकेंड पर फिल्म की कमाई फिर से तेजी पकड़ सकती है। काबिल 50 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है। लिहाजा, अपने चौथे दिन फिल्म आसानी से बजट को पार कर सकती है। वहीं, रविवार से फिल्म अपना मुनाफा कमाएगी।

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 40 प्रतिशत स्क्रीन पर ही रिलीज हुई है। जबकि 60 प्रतिशत स्क्रीन शाहरूख की रईस को दिए गए हैं। फिर भी काबिल बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपने आंकड़े मजबूत कर रही है।
कोई शक नहीं कि मोहनजोदड़ो जैसी फ्लॉप फिल्म के बाद ऋतिक रोशन एक हिट फिल्म दे चुके हैं। काबिल अपने पहले दिन से ही तारीफ पर तारीफ बटोर रही है। फैंस को फिल्म बेहद पसंद आ रही है।
यहां जानें काबिल का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications