BOX OFFICE: ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. दूसरे दिन धुआंधार कलेक्शन!
यहां जानें ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया। काबिल 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हो चुकी है।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका भी मचा रही है। 10.43 की ऐवरेज ओपनिंग के बाद फिल्म ने ओवरसीज में भी अच्छी कमाई की है। लेकिन दूसरे दिन 26 जनवरी होने की वजह से जैसी कि उम्मीद थी, फिल्म की कमाई में भारी इजाफा देखा गया।
काबिल ने दूसरे दिन यानि की गुरुवार को 18.67 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि शानदार है। फिल्म को कुल कलेक्शन हो चुका है 29.10 करोड़.. बता दें, फिल्म को हर तरफ से तारीफ पर तारीफ मिल रही है।

हालांकि काबिल फिलहाल रईस से पीछे चल रही है, लेकिन उम्मीद है कि सिनेमाघरों में यह फिल्म ज्यादा समय तक के लिए टिकेगी। ऋतिक की इस फिल्म को 5 दिनों का लंबा वीकेंड मिला है, जहां फिल्म कमाल कर सकती है।
यहां जानें काबिल का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications