बॉक्स ऑफिस PREDICTION: ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. दमदार शुरुआत!
यहां जानें कैसा रहेगा ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल का बॉक्स ऑफिस हाल। फिल्म 25 जनवरी को दर्शकों के सामने आ चुकी है।
संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'काबिल' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऋतिक रोशन, यमी गौतम स्टारर यह फिल्म महीनों से सुर्खियां बटोर रही है। खासकर अपनी कहानी को लेकर। फिल्म दो अंधे प्यार करने वालों के इंतकाम की संस्पेंस थ्रिलर कहानी है।
बॉक्स ऑफिस PREDICTION: शाहरूख की 'रईस'.. जबर्दस्त ओपनिंग धमाका!
हालांकि फिल्म को शाहरूख खान की फिल्म रईस के साथ भी टकराना भी है। जिससे फिल्म के कलेक्शन में असर जरूर दिखेगा। लेकिन जहां तक ओपनिंग की बात है कि पूरा दारोमदार है ऋतिक रोशन पर।

पहली बार ऋतिक रोशन इतने दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। समीक्षकों ने फिल्म में ऋतिक की जमकर तारीफ की है। लिहाजा, फैंस काफी उम्मीद लगा बैठे हैं। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो ऋतिक और फिल्म की संस्पेंस की वजह से फिल्म को 10-13 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है।
बहरहाल, यहां देखते हैं 'काबिल' का कैसा रहेगा बॉक्स सफर-


Click it and Unblock the Notifications