..................... ऋतिक रोशन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में | Hrithik Roshan highest grossing movies, War enters the top 3 - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: ऋतिक रोशन की 10 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में- 'वॉर' बनेगी नंबर वन!

यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। यह ऋतिक रोशन की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है, वहीं ट्रेड पंडितों की मानें तो यह ऋतिक की सबसे बड़ी फिल्म भी साबित हो सकती है। महज एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली वॉर इस साल की भी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनने वाली है।फिलहाल ऋतिक रोशन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है कृष 3, जिसने 240 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया था। कोई शक नहीं कि वॉर इस आंकड़ा को पीछे छोड़ देगी।

हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई यह फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि ओवरसीज में भी बेहतरीन कमाई कर रही है। फिल्म को एक्शन सीन्स के लिए बहुत पसंद किया जा रहा है। खासकर ऋतिक के साथ टाइगर की जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खिंचने में सफल रही है। वॉर के पास कमाने के लिए 24 अक्टूबर तक का समय है। 'हाउसफुल 4' इसकी गति धीमी कर सकती है, लेकिन तब तक फिल्म 300 करोड़ तक पहुंच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X