बॅालीवुड की 10 सबसे अधिक कमाई वाली फिल्में, ऋतिक-टाइगर की War की रिकॅार्ड तोड़ एंट्री
हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने एक बार फिर से दो हीरो वाली फिल्म को खुले दिल से स्वीकार किया है। इसका साफ उदाहरण ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॅाफ की वॅार से देखा जा सकता है। जहां पर पहली बार बॅालीवुड के दो जनरेशन के एक्शन हीरो ने एक साथ मिलकर कमाई के मामले में नया रिकॅार्ड सेट किया है।
बता दें कि यश राज बैनर की ये फिल्म 300 करोड़ तक पहुंचने में कामयाब हो गई है। इसके साथ अपने रिलीज के 20 दिन होने पर भी कमाई बटोरती जा रही है। दिवाली पर ही जाकर इसका कलेक्शन आगामी रिलीज फिल्मों के कारण थम सकता है।

हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसी चुनिंदा फिल्में ही रही हैं, जिसके लिए दर्शकों की लाइन सिनेमाघर के बाहर लगी हो। चलिए आपको बताते हैं कि अब तक की ऐसी कौन सी 10 फिल्में हैं जिनका रिकार्ड तोड़ना काफी मुश्किल है। जो कि 500 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। इस फेहरिस्त में वॅार भी शामिल हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











