अक्षय कुमार से ऋतिक रोशन की तगड़ी फाइट , War बनी 2019 की रिकॅार्ड तोड़ कमाई वाली फिल्म !
साल 2019 के आने वाले अंतिम दो महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन इससे पहले रिकॅार्ड सेट करने में सफल हुए हैं ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॅाफ। इन दोनों की एक्शन से लकदक फिल्म वॅार 2 अक्टूबर को रिलीज हुई।
एक महीने से अधिक गुजरने के बाद भी वॅार ने कमाई के लिहाज से एक नया रिकॅार्ड सेट कर लिया। दर्शकों ने ये साफ तौर पर कह दिया है कि उन्हें दो हीरो एक ही फिल्म में देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इसी के साथ अपनी करोड़ोें की कमाई के चलते वॅार साल 2019 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी सिनेमा की फिल्म बन गई है। इस मामले में अक्षय कुमार और शाहिद कपूर भी पीछे रह गए हैं। यहां देखिए पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











