Shhh: 500 करोड़ की पहुंची बाहुबली हिंदी लेकिन इन्हें मिले केवल 22 करोड़!
बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने हिंदी में भी ताबड़तोड़ रिकॉर्ड तोड़े लेकिन फिल्म से करण जौहर ने कितना कमाया ये सुनकर होश ही उड़ जाएंगे।
बाहुबली हिंदी को अगर इतनी सफलता मिली है तो उसके पीछ एक इंसान की बहुत मेहनत है और वो हैं करण जौहर। जितने शानदार तरीके से करण जौहर ने बाहुबली 2 प्रमोट की है, उनकी तारीफ कम पड़ जाएगी।
उन्होंने पूरा फोकस बाहुबली 2 के सोशल मीडिया प्रमोशन पर और नया ट्रेंड बनाने पर रखा। लोग अगर कटप्पा और बाहुबली की बात कर रहे थे तो भी वो करण जौहर की ही देन थी।

महीनों पहले से #WKKB ट्रेंड हो रहा था। और इस जीनियस प्रमोशन में करण जौहर का भी काफी हाथ था। करण ने 10 प्रतिशत की डील पर बाहुबली के हिंदी राइट्स खरीदे थे।
अब बाहुबली हिंदी ने 500 करोड़ की कमाई कर ली है और करण जौहर को फिल्म से 22 से 25 करोड़ का फायदा हुआ है। हालांकि सुनने में भले ही आपको ये कम लगे लेकिन ये ताबड़तोड़ कमाई है।
बाहुबली 2 ने बॉलीवुड के कई ठोस नियम की ऐसी की तैसी कर दी। वो नियम जो थे तो फर्ज़ी पर जिनका पालन बॉलीवुड हाथ पैर धोकर करता था।


Click it and Unblock the Notifications