..................... Housefull 5 box office collection was blown away by Saiyaara's storm on the 8th day - Hindi Filmibeat

Saiyaara vs Housefull 5- 8वें दिन सैयारा के तूफान में उड़ गया हाउसफुल 5 का Box Office कलेक्शन, जबरदस्त कमाई!

Saiyaara Box Office Collection

Saiyaara Box Office Collection Day 8- सैयारा ने बता दिया है कि अभी बॉक्स ऑफिस पर हंगामा खत्म नहीं हुआ है बल्कि ये तो महज शुरुआत है। एक के बाद एक सभी रिकॉर्ड तोड़ रही अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म का तूफान नहीं थम रहा है।

हर बीते दिन के साथ फिल्म थिएटर्स में ताबड़तोड़ कमाई करती जा रही है और नए कीर्तिमान बना रही है। इस फिल्म ने अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 को धूल चटा दी है और साल 2025 की अब तक हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की लिस्ट में आ गई है। फिल्म ने 18 जुलाई को एंट्री मारी थी और पहले ही दिन करीब 21 करोड़ का कलेक्शन करते हुए लोगों का हैरान कर दिया था।

8 दिन में हुई इतनी कमाई?

मोहित सूरी की इस फिल्म के 8 दिन के आकड़े सामने आए हैं और इंडिया में ही इस फिल्म ने अब तक 190 करोड़ की कमाई कर ली है। साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी सैयारा काफी जल्दी 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। सामने आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

ये हालिया डाटा है और आने वाले कुछ घंटों में इसमें तब्दीली आ सकती है। लेकिन इतना तय है कि फिल्म ने बड़े बड़े स्टार्स को धूल चटाकर रख दी है और इंडिया के इतिहास की सबसे बड़ी डेब्यू फिल्म बनकर सामने आई है। बता दें कि हाउसफुल 5 का लाइफटाइम कलेक्शन महज 183.3 करोड़ था जो कि अब महज 8 दिनों में पीछे छूट चुका है।

9वें दिन बन जाएगा रिकॉर्ड!

जिस तरह से फिल्म ने 8 दिन में 190 करोड़ का कलेक्शन किया है तो ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 9वें दिन 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने में कामयाब होने वाली है। जिस तरह की स्पीड में फिल्म चल रही है इतना तय है कि फिल्म को ओवरऑल कलेक्शन काफी जल्दी 300 करोड़ भी हो सकता है।

Read more about: saiyaara box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X