Housefull 5 BO Day 7- सिकंदर को चटाई धूल, औंधे मुंह गिरी जाट, हाउसफुल 5 ने कर डाली इतनी कमाई?

Housefull 5

Housefull 5 Box Office- अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने रिलीज के बाद से कमाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस फिल्म की रिलीज के आज 7 दिन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही कमाई के मामले में इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

ढेरों सितारों से सजी इस फिल्म ने थिएटर्स में ऐसा धमाका किया है और लोग हंसते हुए बाहर आए हैं। साजिद नाडियाडवाला को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं और इस पर ये फिल्म खरी उतरती नजर आ रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक सप्ताह में फिल्म ने करीब 132.83 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने ईद पर आई सलमान खान की फिल्म सिकंदर को पीछे छोड़ दिया है।

भूल चूक माफ, केसरी 2, जाट का भी तोड़ा रिकॉर्ड

साल 2025 में रिलीज हुई अब तक की सभी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ते हुए हाउसफुल 4 ने बवाल काट दिया है। सिर्फ इंडिया में इस फिल्म ने रिलीज होते ही 6 दिनों के भीतर 126.08 का बिजनेस किया था। अब खबर आ रही है कि बीते दिन यानि गुरुवार को इस फिल्म ने 6.75 का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही कमाई अब 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। अब देखने वाली बात होगी कि इस वीकेंड पर कितना कलेक्शन करती हैं क्योंकि कोई बड़ी फिल्म उनके सामने नहीं है। अक्षय कुमार और बाकी सितारों ने मिलकर फिल्म को काफी शानदार तरीके सामने रखा है।

200 करोड़ का आंकड़ा कर पाएगी पार?

फिलहाल अक्षय कुमार के फैंस की निगाहें 200 करोड़ क्लब में हैं लेकिन जिस रफ्तार से ये फिल्म चल रही है, देखने वाली बात होगी कि कब तब वो इस आंकड़े तक पहुंचती है। फिलहाल फैंस थिएटर्स जा रहे हैं और इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। मर्डर किसने किया ये सवाल अभी भी बना हुआ है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X