Housefull 5 BOC: कमजोर कहानी के बावजूद अक्षय की फिल्म कर रही ताबड़तोड़ कमाई, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Housefull 5

Housefull 5 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में भले ही हाल के दिनों में कुछ खास न चली हों, लेकिन अब उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की है। उनकी नई कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' ने कमाई के सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।

ओपनिंग डे पर ही बंपर कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन ही ₹24 करोड़ का कलेक्शन करके 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना लिया। वहीं दूसरे दिन इसने ₹30 करोड़ कमाए, जो कि पहले दिन से करीब 25% ज्यादा है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई दो दिन में 54 करोड़ तक पहुंच गई है।

क्यों है Housefull 5 इतनी खास?

इस बार फिल्म को खास बनाता है इसका डबल क्लाइमेक्स का कॉन्सेप्ट। यानी फिल्म के दो वर्जन- Housefull 5A और Housefull 5B रिलीज किए गए हैं। टिकट बुक करते वक्त दर्शक तय कर सकते हैं कि वे कौन-सी एंडिंग देखना चाहते हैं। दोनों वर्जन में अलग-अलग मर्डरर होते हैं, जिससे फिल्म का सस्पेंस बना रहता है।

कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री का कॉम्बिनेशन

'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी तो वैसे अपनी कॉमेडी के लिए जानी जाती है लेकिन 'हाउसफुल 5' में सिर्फ कॉमेडी नहीं है, बल्कि इसमें मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट भी है। यही वजह है कि दर्शक इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही, इस फिल्म में पिछली हाउसफुल फिल्मों के फनी मोमेंट्स और सीक्रेट रेफरेंसेज भी शामिल किए गए हैं, जिससे फैंस को नॉस्टेल्जिक फील मिल रहा है।

फिल्म की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट

इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स शामिल हैं, जिनकी मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है- अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, जॉनी लीवर चंकी पांडे और कई अन्य कलाकार।

अक्षय को मिला दर्शकों का प्यार

पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्में वैसी सफलता नहीं दिखा पा रही थीं, लेकिन 'हाउसफुल 5' ने ये साबित कर दिया कि कॉमेडी में उनका कोई जवाब नहीं। फिल्म की अनोखी कहानी, शानदार कास्ट और डबल एंडिंग ने इसे सुपरहिट बना दिया है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X