Housefull 5 Box Office: हंसा हंसा कर लोगों को क्रेजी कर रही अक्षय कुमार की फिल्म, कलेक्शन 210 करोड़ पार

Housefull 5 Box Office Collection: सुपरस्टार अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मल्टीस्टारर फिल्म 'हुउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ग्लोबली 210 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। जानकारी फिल्म मेकर्स ने दी है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं। मगर फिल्म ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 142.25 करोड़ हो गया है। फिल्म 150 करोड़ क्लब में एंट्री से थोड़ा ही दूर है। फिल्म अक्षय कुमार के करियर की 8वीं फिल्म बन गई है। फिल्म ने टॉयलेट एक प्रेमकथा को पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि हाउसफुल 5 ने 24 करोड़ के ओपनिंग की थी। फिल्म ने इसके बाद दूसरे दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन 32.5 करोड़ कमाए। चौथे दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवे दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया। छठवें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ कमाए और सातवें दिन 7 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 127.25 करोड़ का कलेक्शन किया। आठवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ कमाए हैं।
हाउसफुल 5 की बात करें तो इसे तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाकरी, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, जॉनी लीवर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, रंजीत, नाना पाटेकर जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आए हैं। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ मर्डर मिस्ट्री भी है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म अब थिएटर्स में लगी है। ये फिल्म दो वर्जन के साथ रिलीज हुई थी। दोनों वर्जन में अलग-अलग किलर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











