..................... हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पहले दिन शुक्रवार की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट | Housefull 4 opening box office Friday day 1 occupancy report - Hindi Filmibeat

हाउसफुल 4, 1st Day 1st Show: जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसी है फिल्म की शुरूआत

अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सैनन, कृति खरबंदा स्टारर हाउसफुल 4 रिलीज़ हो चुकी है और उम्मीद के अनुसार फिल्म को अच्छी ओपनिंग भी मिल चुकी है। अब देखना है कि ये ऑक्यूपेंसी फिल्म के आंकड़े कहां तक पहुंचाती है। अगर सुबह के शो के आंकड़े निकाले जाए तो फिल्म को लगभग 22 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली है।

ये ऑक्यूपेंसी फिलहाल सुबह के शो की है। दोपहर में ये आंकड़ा बढ़कर 35 - 40 प्रतिशत तक जाएगा जो शाम तक 50 और रात तक शायद 55 भी हो जाए। ऐसे में माना जा रहा है कि पहले दिन कुल मिलाकर फिल्म को 40 - 45 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिलेगी।

housefull-4-opening-box-office-friday-day-1-occupancy-report

अब यूं तो 40 - 45 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी शानदार आंकड़ा है लेकिन चूंकि फिल्म दो और फिल्मों के साथ रिलीज़ हो रही है इसलिए फिल्म की स्क्रीन कम हैं और इसका सीधा असर पड़ेगा फिल्म की ओपनिंग पर।

अभी के आंकड़ों की मानें तो फिल्म 18 - 20 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। जो कि फिलहाल के हिसाब से अच्छी कही जाएगी क्योंकि हाउसफुल 4, मेड इन चाईना और सांड की आंख जैसी फिल्मों से टक्कर लेगी।

लेकिन फिर भी अगर ट्रेड कयासों की मानें तो हाउसफुल 4 इस रेस में आगे निकलेगी और 2019 का दीवाली धमाका करेगी। जानिए दीवाली का टॉप 10 स्कोर कार्ड -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X