BOX OFFICE: चौथे दिन 'हाउसफुल 4' का दिवाली धमाका- बंपर कलेक्शन के साथ 80 करोड़ पार
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 4 चार दिनों में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। कोई दो राय नहीं कि फिल्म ने उम्मीद से धीमी शुरुआत की थी। दिवाली पर रिलीज होने का भी फिल्म को खास फायदा नहीं हो पाया। लेकिन सोमवार को नेशनल हॉलीडे का फिल्म को फायदा रहा। ट्रेड पंडितों की मानें तो हाउसफुल 4 अब पहले हफ्ते तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन सोमवार को फिल्म ने 30 करोड़ के लगभग की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 80 करोड़ तक पहुंच चुका है।

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 4 का सफर अब आगे कुछ मुश्किल हो सकता है। उम्मीद थी कि वीकेंड तक फिल्म 80 करोड़ तक पहुंच जाएगी, लेकिन यह नहीं हो पाया। फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से साफ है कि दर्शकों को इस कॉमेडी में कोई खास बात नजर नहीं आई। मंगलवार से फिल्म की कमाई कैसी होती है.. इससे फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन का अंदाज़ा लग सकता है।


Click it and Unblock the Notifications