हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफिस - सलमान, शाहरूख छूटे पीछे, अजय देवगन भी टॉप 3 से OUT
अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही है और अब ये फिल्म जल्दी ही सबसे ज़्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में टॉप 3 में पहुंच सकती है। फिलहाल फिल्म की कमाई 200 करोड़ पार कर चुकी है।
माना जा रहा है कि मंगलवार की छुट्टी भी हाउसफुल 4 के लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है। ऐसे में अक्षय कुमार के पास फिलहाल अजय देवगन को पछाड़ने का मौका है।

इसके बाद उनका अगला निशाना होंगे शाहरूख खान। हालांकि, आमिर खान को छूना फिलहाल थोड़ा मुश्किल है क्योंकि हाउसफुल 4 का लाइफटाइम कलेक्शन कहीं से भी 300 करोड़ पार नहीं करेगा।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार स्टारर ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और दीवाली सीज़न में फिल्म ने जमकर कमाई की। हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ की ओपनिंग के बाद 53 करोड़ का वीकेंड दिया था।
यहां देखिए, बॉलीवुड की ऑल टाईम टॉप टेन कॉमेडी फिल्मों की कमाई -


Click it and Unblock the Notifications











