बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार 'हाउसफुल 4'- अक्षय कुमार देंगे शानदार ओपनिंग?
फिल्म हाउसफुल 4 इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। हालांकि ट्रेलर और गानों को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन अक्षय कुमार फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है और ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म शानदार ओपनिंग देने वाली है। फिल्म का क्रेज देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह 18-20 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है।

हाउसफुल फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म के बजट को देखते हुए इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का बिजनेस करना होगा। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए यह मुश्किल आंकड़ा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications