BOX OFFICE: अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल 'हाउसफुल 4'- जानें कलेक्शन
फिल्म हाउसफुल 4 ने सिनेमाघरों में 6 दिन गुज़ार लिये हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने महज 6 दिनों में ही 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और इसी के साथ हाउसफुल 4 अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट है।
इतना ही नहीं, बल्कि हाउसफुल 4 के साथ ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह अक्षय कुमार की 13वीं फिल्म बन चुकी है। जल्द ही अक्षय इस लिस्ट में सलमान खान का रिकॉर्ड भी तोड़ने वाले हैं। हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चार फिल्मों में से तीन फिल्मों से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो दूसरे वीकेंड तक फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 4 को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि आम पब्लिक फिल्म पसंद कर रही है।
यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











