BOX OFFICE हाउसफुल 4 : अक्षय की 2019 की सबसे बड़ी ग्रॉसर , मचा तहलका, 200 करोड़ !
दिवाली पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर हाउसफुल 4 कमाई के लिहाज से अपनी रफ्तार जल्द 200 करोड़ के पार ले जाने वाली है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस मल्टीस्टारर कॅामेडी फिल्म ने एक नया रिकॅार्ड सेट कर दिया है। जी हां, सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन धुआंधार रहा हैं।
वहीं अपने 8 वें दिन की कमाई से हाउसफुल 4 ने नया रिकॅार्ड सेट कर दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक हाउसफुल 4 का कलेक्शन शुक्रवार को कुल मिलाकर 8 करोड़ का रहा है। इस लिहाज से अब ये फिल्म साफ तौर पर 150 करोड़ के करीब पहुंच आयी है।

इसका कुल कलेक्शन 146 करोड़ के करीब रहा है। इसी के साथ अक्षय की इस फिल्म ने खुद को 2019 की सबसे बड़ी ग्रॅासर लिस्ट में शामिल कर लिया है।
अपनी फिल्म मिशन मंगल को पीछे छोड़ते हुए कमाई के लिहाज से हाउसफुल 4 ने इस साल की सबसे चर्चित फिल्म कबीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां देखिए कैसा रिकॅार्ड सेट किया है हाउसफुल 4 ने। 2019 की पहले वीक ग्रॅासर लिस्ट में हाउसफुल 4 ने कौन सी जगह पायी है।


Click it and Unblock the Notifications