'हाउसफुल 4' ने चौथे दिन बनाया खास बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड- अजय देवगन की 'गोलमाल 4' पीछे
चौथे दिन यानि की सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 34.56 करोड़ की भारी कमाई के साथ 'हाउसफुल 4' ने केवल 4 दिनों में कुल 87.78 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर लिया है। साथ ही यह एक दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली 'कॉमेडी फिल्म' का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गोलमाल अगेन के पास था।
गोलमाल 4 ने अपनी रिलीज के दिन सबसे अधिक कमाई की थी और अब हाउसफुल 4 अपनी रिलीज के चौथे दिन शानदार बिज़नेस करने में सफ़ल रही है जो बेहदसराहनीय है।

हाउसफुल 4 दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारों की दोहरी भूमिका देखने मिल रही है।
"हाउसफुल 4" साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सिनेमाघरों में शानदार कमाई के साथ धूम मचा रही है।


Click it and Unblock the Notifications