HouseFull 4 Box office: अक्षय कुमार का दिवाली धमाका, सलमान- अजय देवगन को कांटे की टक्कर!
फिल्म हाउसफुल 4 इस शुक्रवार यानि की आज 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीद के मुताबिक कम हुई है। लेकिन फिर भी अक्षय कुमार के फैंस के लिए दिवाली धमाकेदार होने वाली है। दिवाली पर प्री रिलीज होने के नाते फिलहाल हाउसफुल 4 को धीमी शुरुआत मिली है।
इसके बावजूद कमाई के मामले में ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक सोमवार से हाउसफुल 4 के लिए सिनेमाघर भी हाउसफुल दिखाई देंगे।

अधिक शो मिलने के कारण ये फिल्म आसानी से मुनाफे में जा सकती है। हाउसफुल 4 के लिए ये दिवाली छप्पड़ फाड़ होने वाली है। इसके साथ हाउसफुल 4 इस दिवाली पर सलमान खान और अजय देवगन के साथ शाहरुख खान को भी कांटे की टक्कर देने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications