BOX OFFICE: बस 121 करोड़.. और अक्षय कुमार से पीछे होंगे सलमान खान!

By Neeti

साल 2016 में अक्षय कुमार अपनी पहली फिल्म 'एयरलिफ्ट' के साथ धूम मचा चुके हैं। वहीं, अब फैंस को उनकी दूसरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं साजिद- फरहाद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हाउसफुल 3' की।

हाउसफुल 3 बस रिलीज होने को तैयार है। कोई शक नहीं कि फिल्म धमाकेदार ओपनिंग देगी। लेकिन फिल्म 100 करोड़ कल्ब एंट्री पाएगी या नहीं.. यह देखना दिलचस्प होगा। बता दें, हाउसफुल 3 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्म भी बन सकती है.. लेकिन इसके लिए सलमान खान की फिल्म रेडी को पीछे करना होगा।

'मैं अक्षय कुमार या किसी भी और सुपरस्टार से नहीं डरता....'

जी हां, सलमान खान स्टारर फिल्म रेडी अब तक सबसे ज्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म ने 120 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, अक्षय कुमार की हाउसफुल 2 दूसरे नंबर पर है। लिहाजा, लिस्ट को देखते हुए लगता नहीं कि हाउसफुल 3 के लिए मुश्किल काम है।

यह फिल्म एक बहुत बड़ी फ्रैंचाइजी है। इसके डिस्ट्रिब्यशन का जिम्मा इरोज इंटरनेश्नल के हाथों है। फिल्म के निर्माता- निर्देशक इस फिल्म को एक बड़ी ओपनिंग देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हाउसफुल 3 वर्ल्डवाइड 3 जून को रिलीज होने वाली है। यानि की आईपीएल का भूल उतरते ही दर्शकों के सामने आएगी ये कॉमेडी फिल्म।

यहां देंखे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X