BOX OFFICE: चौथे दिन भी 'हाउसफुल 3' का धमाका.. कॉमेडी फिल्मों में बनाया रिकॉर्ड!
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 3' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की ओपनिंग और वीकेंड रिपोर्ट से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें हाउसफुल 3 का वीकेंड धमाकेदार रही है।
बता दें, हाउसफुल 3 ने वीकेंड पर 53.31 करोड़ की कमाई की है। यानि की फिल्म बन गई है कि इस साल की सबसे बड़ी ओपनर। वहीं, पहले सोमवार को यानि की चौथे दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
BOX OFFICE: 'सुल्तान'.. बनना है No. 1.. तो तोड़ने होंगे ये धमाकेदार RECORDS
हाउसफुल 3 कुल मिलाकर अब तक 61.56 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। कोई शक नहीं कि इस हफ्ते यह फिल्म 100 करोड़ कल्ब में एंट्री कर जाएगी।
बता दें, कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो हाउसफुल 3 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्म भी बन सकती है। फिलहाल यह रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म 'रेडी' के पास है।
यहां जानते हैं हाउसफुल 3 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications

