BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 3'.. बंपर ओपनिंग.. धमाकेदार शुरूआत!
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 3' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की ओपनिंग से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें हाउसफुल 3 की धमाकेदार रही है।
बता दें, हाउसफुल 3 ने पहले दिन लगभग 15.21 करोड़ की कमाई की है। यानि की फिल्म बन गई है कि इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर। पहले नंबर पर अभी भी शाहरूख खान की फैन कायम है। हाउसफुल 3 की बात करें तो फिल्म से 20 करोड़ तक की ओपनिंग की उम्मीद थी।
[ना सलमान की ईद, ना दिवाली.. इस 'खास' दिन अक्षय कुमार मारेंगे HATTRICK]
वीकेंड में हाउसफुल कहां तक बढ़ पाती है, यह देखना दिलचस्प होगा। बता दें, फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिले हैं, लेकिन अक्षय कुमार की तगड़ी फैन फॉलोइंग दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच रही है। खास बात यह भी है कि इस शुक्रवार हाउसफुल 3 के साथ कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, फिल्म की ओपनिंग से काफी उम्मीद थी।
बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications














