#BoxOffice: हाउसफुल 3 का फाइनल कलेक्शन...कर दीजिए अक्षय की ताजपोशी!
अक्षय कुमार की हाउसफुल 3 का लाइफटाइम कलेक्शन है 106 करोड़। अब उन्हें आप बॉक्स ऑफिस किंग की गद्दी पर शान से बैठा दीजिए। वैसे भी अक्षय कुमार के लिए एयरलिफ्ट और हाउसफुल 3 साल की टॉप 2 फिल्मों में आना रिकॉर्ड है।
फिल्म के धुंआधार कलेक्शन से साफ है कि फिल्म सुपरहिट है। हालांकि ऐसा नहीं है कि फिल्म अचानक से सुपरहिट हो गई। सबको पता था कि फिल्म सुपरहिट होगी।
["इस देश में केवल एक ही सुपरस्टार है" - अक्षय कुमार]
इसलिए नहीं कि फिल्म बेहतरीन है या फिल्म में धमाकेदार कॉमेडी थी। ना ही इसलिए कि फिल्म में अक्षय कुमार हैं इसलिए। हाउसफुल 3 कोई सरप्राइज़ हिट भी नहीं है, सबको पता था कि फिल्म सुपरहिट ही होनी है। और अब फिल्म ने 100 करोड़ कमा भी लिए हैं।
हालांकि फिल्म के ट्रेलर को लेकर मिला जुला रिस्पॉन्स था। लेकिन फिर भी फिल्म तो सुपरहिट। और इसका पूरा श्रेय जाता है फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद - फरहाद और साजिद नाडियाडवाला।
[#BangOn: "सुपरस्टार भले ही नहीं हूं...पर बेहतरीन एक्टर हूं" - अक्षय]
पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि हाउसफुल 3 जैसी फिल्म इतना कैसे कमा सकती है। उनके लिए ही हम जवाब लेकर आए हैं कि क्यों पहले दिन से हाउसफुल 3 थी सुपरहिट -


Click it and Unblock the Notifications











