BOX OFFICE: कुछ दिन और.. फिर लिस्ट में होंगे सिर्फ अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 3' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का। ओपनिंग से लेकर वीकेंड और पहला हफ्ता.. हाउसफुल 3 धमाकेदार अंदाज में आगे बढ़ रही है।
बता दें, हाउसफुल 3 ने वीकेंड पर 53.31 करोड़ की कमाई की और इसके साथ ही फिल्म बन गई है कि इस साल की सबसे बड़ी ओपनर। वहीं, पहले बुधवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
BOX OFFICE: 'सुल्तान'.. बनना है No. 1.. तो तोड़ने होंगे ये धमाकेदार RECORDS
हाउसफुल 3 कुल मिलाकर अब तक 74.88 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। कोई शक नहीं कि इस वीकेंड यह फिल्म 100 करोड़ कल्ब में एंट्री कर जाएगी। गौरतलब है कि इस साल कि सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म एयरलिफ्ट भी अक्षय कुमार की है। और अब यह साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनने को तैयार है।
बता दें, कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो हाउसफुल 3 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्म भी बन सकती है। फिलहाल यह रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म 'रेडी' के पास है।
यहां जानते हैं इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications















