BOX OFFICE: 'हाउसफुल 3'.. एक दिन का कमाल.. और अक्षय से शाहरूख खान पीछे !
साजिद- फरहाद के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 3' 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर यह फिल्म महीनों से सुर्खियां बटोर रही है और हर प्रमोशन के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है।
यह इस साल रिलीज होने वाली पहली फुलटू कॉमेडी होगी। इससे पहले हमने कई गंभीर और एक्शन वाली फिल्म देख ली हैं। लिहाजा, अब फैंस को हाउसफुल का बेसब्री से इंतजार है।
BOX OFFICE: बस 121 करोड़.. और अक्षय कुमार से पीछे होंगे सलमान खान!
यूं भी अक्षय कुमार इस साल एयरलिफ्ट जैसी सुपरहिट फिल्म देकर धमाल मचा चुके हैं। और लगातार गंभीर फिल्मों में देखने के बाद अब फैंस उन्हें कॉमेडी रोल में देखना दिलचस्प होगा।
इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो 'हाउसफुल 3' की ओपनिंग बेहतरीन हो सकती है, कोई हॉलीडे ना होते हुए भी फिल्म इस साल की बेस्ट ओपनर में शामिल हो सकती है। बता दें, फिलहाल शाहरूख खान की फैन बेस्ट ओपनर है।
बहरहाल, यहां देखते हैं 'हाउसफुल 3' का कैसा रहेगा बॉक्स सफर-


Click it and Unblock the Notifications



