BOX OFFICE: सलमान भी हो गए पीछे.. 'हाउसफुल 3' का ताबड़तोड़ रिकॉर्ड

By Neeti

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 3' रिलीज हो चुकी है। और ओपनिंग से लेकर वीकेंड और पहला हफ्ता.. हाउसफुल 3 धमाकेदार अंदाज में आगे बढ़ रही है। अपने पहले हफ्ते में फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना लिये हैं।

बता दें, हाउसफुल 3 ने वीकेंड पर 53.31 करोड़ की कमाई की और इसके साथ ही फिल्म बन गई इस साल की सबसे बड़ी ओपनर। वहीं, पहले हफ्ते तक फिल्म ने 80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

'मैं अक्षय कुमार या किसी भी और सुपरस्टार से नहीं डरता....'

कोई शक नहीं कि इस वीकेंड यह फिल्म 100 करोड़ कल्ब में एंट्री कर जाएगी। गौरतलब है कि इसी के साथ हाउसफुल 3 पहले हफ्ते तक सबसे ज्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्म बन गई है। जी हां, इस फिल्म ने सलमान खान की रेडी और वेलकम बैक जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया है।

कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो हाउसफुल 3 ने पहले हफ्ते तक 80 करोड़ कमाया है। जबकि सलमान की 'रेडी' ने 69 करोड़, अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग' ने 77.6 करोड़ और 'वेलकम बैक' ने 74.02 करोड़ का कलेक्शन किया था।

यहां देंखे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X