BOX OFFICE: विदेशों में भी 'हाउसफुल 3' की ताबड़तोड़ कमाई.. 100 करोड़ पार!
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 3' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. बहरहाल, बता दें हाउसफुल 3 का पहला हफ्ता धमाकेदार रहा है।
हाउसफुल 3 ने पहले हफ्ते में 80.10 करोड़ की कमाई की है। एयरलिफ्ट के बाद यह इस साल की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। एयरलिफ्ट ने 83.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
BOX OFFICE: सलमान भी हो गए पीछे.. 'हाउसफुल 3' का ताबड़तोड़ रिकॉर्ड
खैर, हाउसफुल 3 फिल्म दूसरा हफ्ता बहुत अहम है। इस हफ्ते यह फिल्म 100 करोड़ कल्ब में एंट्री कर जाएगी। लागत वसूलने के लिए देश-विदेश से फिल्म को 120 करोड़ का नेट कलेक्शन करना होगा।
वहीं, कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो हाउसफुल 3 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्म भी बन सकती है। फिलहाल यह रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म 'रेडी' के पास है।
यहां जानते हैं हाउसफुल 3 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications



