#Report: हाउसफुल 3 की धमाकेदार एडवांस बुकिंग...आपका क्या होगा?
हाउसफुल 3 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरूआती रिपोर्ट्स धमाकेदार है। जहां अमूमन सुबह के शो के लिए 20 से 30 प्रतिशत दर्शक होते हैं वहीं हाउसफुल 3 के साथ ऐसा नहीं है। ट्रेड पंडितों की मानें तो इस लिहाज़ से फिल्म आराम से 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनेगी।
वैसे भी फिल्म 3 जून को रिलीज़ हो रही है और इसके लिए अक्षय ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगाना शुरू कर दिया है। उनका ताज़ा प्लान किफायती भी है, बजट के अंदर भी और सुपरहिट भी।
[अक्षय कुमार फैन्स के लिए एक GOOD NEWS और एक BAD NEWS]
दरअसल, अक्षय ने तय किया है कि उनकी टीम जहां भी प्रमोशन के लिए जाएगी एक साथ जाएगी। इसके लिए हाउसफुल 3 की पूरी टीम एक कार में बैठ कर निकल पड़ती है।
[#Confident: हाउसफुल 3 से बड़ा धमाका...शर्त के साथ!]
रास्ते में सब करते हैं डबस्मैश और इसी से हो रहा है सोशल मीडिया पर भी फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन। इसे कहते हैं ब्रिलियंट प्लान। माना जा रहा है कि अपने पिछले दोनों पार्ट की तरह फिल्म का ये पार्ट भी सुपरहिट साबित होगा।
जानिए बॉलीवुड की सबसे हिट सीरीज़ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications