BOC: ऑस्कर में जाने वाली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बेड़ागर्क, दो दिनो हो गए नहीं कमा पाई एक करोड़

Homebound Box Office Collection Day 2: मशहूर डायरेक्टर नीरज घेवाण की फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में है। उनकी फिल्म Homebound हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर काफी बज रहा है क्योंकि ये फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगिरी में भारत की तरफ से ऑस्कर में जाने वाली है।
ऑस्कर में मिलेगी एंट्री
19 सितंबर को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अनाउंस किया था कि ऑस्कर में Homebound की
ऑफिशियल एंट्री होने वाली है। इस ऐलान के बाद से ही लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन जैसे ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का हाल बेहाल हो गया।
Homebound का बॉक्स ऑफिस में हाल
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन इस फिल्म की कमाई 30 लाख रुपए हुई और दूसरे दिन ये कमाई बढ़कर 50 लाख रुपए हो गई। इस फिल्म ने दो दिनों में सिर्फ 80 लाख का ही कलेक्शन किया है। हो सकता है कि Homebound को संडे का फायदा मिल जाए और तीन दिनों में कमाई का आंकड़ा एक करोड़ के पार चला जाए। इस फिल्म में हैं तो बॉलीवुड स्टार लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म साउथ के दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रही है।
फिल्म की कहानी
Homebound की कहानी असल जिंदगी से प्रेरित है। इस फिल्म में दिखाया में दोस्ती, जज्बात, स्ट्रगल को बखूबी दिखाया गया है। ये फिल्म दो दोस्तों की कहानी है, जिसमें एक मुस्लिम है और शिड्यूल कास्ट का है। इन दोनों को पुलिस में भर्ती में होना है ताकि वो अपने परिवार को बेहतर जिंदगी दे सकें। लेकिन उनका बैकग्राउंड हमेशा उनके सपनों के आड़े आ जाता है। अब वो अपने सपनों को हासिल कर पाएंगे या नहीं, यही इस फिल्म में दिखाया गया है।
फिल्म की स्टारकास्ट
Homebound में लीड रोल में ईशान खट्टर,विशाल जेठवा और जान्हवी करपूर हैं। इस फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा दोस्तों का किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











