200 करोड़ की उम्मीद पर फिरा पानी, रिलीज होते ही फुस्स हो गई, टाइगर ने कर दिया Fail
एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर के बाद अब भारत में एक और हॉलीवुड फिल्म का धमाका हुआ है। ये फिल्म है डेड पूल 2, रयान रेनॉल्ड्स की ये फिल्म भारत में हिंदी, इंग्लिश के साथ ही तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। भारत में इसे 2000 स्क्रीन्स मिले हैं। वहीं इस फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए पहले से ही तय माना जा रहा था कि ये फिल्म भारत में 200 करोड़ से ऊपर की कमाई करने में कामयाब होगी। ये बात फिल्म की अच्छी ओपनिंग से भी साबित हो जाती है।
[Nawazuddin B'day: खूंखार विलेन, जबरदस्त हीरो.. इनके आगे सलमान-शाहरुख भी फीके, ये रहा सबूत]
आंकड़ों की मानें तो डेडपूल 2 को 11.25 करोड़ की ओपनिंग मिली हैं। भारत में 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में डेडपूल 2 चौथे नंबर पर रही है। ये ओपनिंग अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन से भी बड़ी साबित हुई है। हालांकि ओपनिंग के मामले में डेडपूल 2 एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, बागी 2 और पद्मावत से पीछे रह गई है। जाहिर तौर पर इस डेडपूल 2 को उम्मीद के मुकाबले काफी धीमी ओपनिंग मिली है। सुपरस्टार रणवीर सिंह ने इसे हिंदी में डब किया है।

बता दें कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर डेडपूल को कॉम्पिटीशन देने वाली कोई फिल्म नहीं थी। ऐसे में डेडपूल के कारोबार करने की संभावना बढ़ गई थी। डेडपूल 2 का निर्देशन डेविड लीच ने किया है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स के अलावा जोश ब्रोलिन, मोरेना, जूलियन डेनिसन, टीजे मिलर और जैक केसी जैसे एक्टर्स महत्वपूर्ण रोल में हैं। इसका पहला पार्ट 2016 में आया था। डेडपूल 2 को लेकर 200 करोड़ के कारोबार का अनुमान तो लगाया जा रहा है लेकिन धीमी ओपनिंग कुछ और ही बयान पर रही है। बहरहाल, आगे जानें दुनिया भर में ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications