BOX OFFICE पर तहलका.. 20 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग.. रिकॉर्डतोड़
Recommended Video

बहुचर्चित हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर भारत में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों का रिस्पॉस जबरदस्त है। बता दें, लगभग हर बड़े शहरों में फिल्म के शोज पहले वीकेंड तक हाउसफुल हैं। कोई शक नहीं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म भारत में 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में 20-25 करोड़ तक की ओपनिंग देगी। यानि की यह 2018 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।
BOX OFFICE पर मचेगा तहलका, 3 दिनों में 5000 करोड़ कलेक्शन
भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ सालों में साफ दिखा है कि हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा है। वहीं, ऐवेंजर्स की एडवांस बुकिंग 5 दिन पहले से ही शुरु हो चुकी थी।

एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर भारत में 2100 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। फिल्म को समीक्षकों से शादार रिस्पॉस मिला है। ज्यादातर सिनेमाघरों में 3डी और 4डी शोज हाउसफुल हैं। खासकर मुंबई और दिल्ली में 90 प्रतिशत तक की ओपनिंग हुई है। कोई शक नहीं कि फिल्म ओपनिंग के नए रिकॉर्ड्स बनाएगी।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications