[बॉक्स ऑफिस] अरे अरे इतनी फिल्मों के नाम पढ़कर घबरा गए क्या। तो डरिए मत यहां केवल बॉलीवुड के इतिहास की बात हो रही है। दरअसल, 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज़ हुईं - सिंह इज़ ब्लिंग और तलवार।
और अगर बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूूबर का इतिहास उठाकर देखा जाएगा तो आप भी हैरान रह जाएंगे। फिल्म कैसी भी हो, लेकिन उसका पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा है। अगर यकीन नहीं आता तो आप भी देख लीजिए बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर की history -
बेहतरीन फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर की फिल्में हमेशा ही धमाकेदार ओपनिंग के साथ खुली हैं। हालांकि कुछ अपवाद हर जगह होते हैं ;)
बैंग बैंग
ऋतिक रोशन स्टारर बैंग बैंग 2 अक्टूबर 2014 को रिलीज़ हुई थी और इसकी ओपनिंग थी 27.75 करोड़।
हैदर
2014 को बैंग बैंग के साथ टक्कर ली थी विशाल भारद्वाज की हैदर ने। 24 करोड़ की इस बेहतरीन फिल्म ने 6.7 करोड़ की ओपनिंग की थी।
बेशरम
रणबीर कपूर स्टारर बेशरम भले ही फ्लॉप थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म की कमाई थी 20 करोड़ रूपये! फिल्म 2 अक्टूबर 2013 को रिलीज़ हुई थी।
वेक अप सिड
रणबीर कपूर स्टारर ये फिल्म सुपरहिट थी और 2 अक्टूबर को 2009 को आई इस फिल्म ने 27 करोड़ का वीकेंड दिया था।
द्रोण
2008 की गांधी जयंती हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के लिए लकी नहीं थी और अभिषेक प्रियंका स्टारर द्रोण ने 27 लाख की ओपनिंग की थी।
किडनैप
2008 में ही संजय दत्त इमरान खान स्टारर किडनैप ने भी गांधी जयंती के दिन फिल्म रिलीज़ की थी। फिल्म फ्लॉप थी लेकिन कलेक्शन में द्रोण से दोगुनी थी।
सिंह इज़ ब्लिंग
2015 सिंह इज़ ब्लिंग से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म औंधे मुंह गिरी थी।
तलवार
आरूषि हत्याकांड पर बनी तलवार को भी 6 - 7 करो़ड़ की ओपनिंग मिलने की संभावना है।
ज़रूर देखें तलवार
जानिए अगर आप खान या कपूर नहीं हैं तो--->[क्यों ज़रूरी है आरूषि हत्याकांड पर बनी तलवार देखना!]