हिंदी मीडियम ने किया चीन बॉक्स ऑफिस पर धमाका - 3 दिन में 100 करोड़ पार का कलेक्शन
इरफान खान और सबा क़मर की हिंदी मीडियम ने चीन में धमाका कर दिया है। फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही 24 करोड़ की ओपनिंग की थी और तीन दिन में फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार कर चुकी है।
दूसरे दिन हिंदी मीडियम ने चीन में 40 करोड़ कमाई की और तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 37 करोड़ की कमाई की। फिल्म की कुल कमाई 102 करोड़ पर पहुंच गई हैं। वहीं दिलचस्प ये है कि फिल्म को बजरंगी भाईजान से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बजरंगी भाईजान ने जहां केवल 12 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन भी बजरंगी भाईजान ने चीन में 36 करोड़ की कमाई की थी। इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम मध्यम वर्गीय परिवार की इमोशनल कहानी है और इसलिए चीन में हाथों हाथ बिक रही है।
अभी तक चीन में सीक्रेट सुपरस्टार के बाद, इरफान खान की हिंदी मीडियम को सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। वैसे एक ही फिल्म से सलमान खान को ये तीसरा झटका है। 2017 में इरफान खान सलमान खान की ट्यूबलाइट और टाईगर ज़िंदा है को प्रॉफिट के लिहाज़ से पछाड़ चुके हैं। वहीं 2017 के सारे बेस्ट एक्टर अवार्ड भी इरफान खान के नाम ही थे।
हिंदी मीडियम के बाद टॉयलेट एक प्रेम कथा और हिचकी भी चीन में रिलीज़ होने वाली है और माना जा रहा है कि हिचकी की इमोशनल कहानी के कारण उसे भी चीन में शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications