BOX OFFICE: देखते देखते सुपरहिट हो गई ये फिल्म.. शानदार प्रॉफिट!
इरफान खान स्टारर फिल्म हिंदी मीडियम ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है।
इरफान खान स्टारर फिल्म हिंदी मीडियम ताजा तरीन उदाहरण है कि किस तरह अब विषय प्रधान फिल्मों का ज़़माना आ गया है। दर्शक अब ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं, जहां उन्हें रोमांस और एक्शन से परे कुछ अलग देखने को मिले।
BOX OFFICE: पूरे वीकेंड सचिन.. सचिन.. शानदार कमाई.. धमाका जारी है!
बहरहाल, हालिया रिलीज फिल्म हिंदी मीडियम का विषय लोगों को काफी पसंद आया और इसका साफ असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे वीकेंड तक 37.35 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, फिल्म सिर्फ 22 करोड़ बजट पर तैयार हुई है।

फिल्म की सफलता को लेकर इरफान खान बेहद उत्साहित हैं। बता दें, महाराष्ट्र में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। इरफान खान का कहना है.. इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों को देखना चाहिए। यह एक गंभीर मुद्दा है, जिसे हल्के अंदाज में पेश किया गया है।
यहां जानें 2017 में रिलीज फिल्मों का कलेक्शन-


Click it and Unblock the Notifications