हिंदी मीडियम की ब्लॉकबस्टर OPENING: सलमान खान को बैक 2 बैक तीसरा JHATKA
ये तय था कि चीन के फ्लेवर के हिसाब से वहां के दर्शकों को हिंदी मीडियम काफी ज़्यादा पसंद आएगी। यानि कि सलमान खान की बजरंगी भाईजान को चीन में इरफान खान की हिंदी मीडियम से कड़ी टक्कर मिलने वाली थी और ऐसा ही हुआ।
हिंदी मीडियम चीन में रिलीज़ हो चुकी है और इरफान की फिल्म चीन में हाथों हाथ बिक रही है। फिल्म ने 24 करोड़ की ओपनिंग की है जो कि बॉलीवुड फिल्मों के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है।

फिल्म ने बजरंगी भाईजान को ना सिर्फ टक्कर देना शुरू कर दिया है बल्कि फिल्म के ओपनिंग आंकड़े बजरंगी भाईजान से ज़्यादा है। बजरंगी भाईजान को जहां 12 करोड़ ओपनिंग मिली थी वहीं दंगल को 18 करोड़।
अभी तक चीन में सीक्रेट सुपरस्टार के बाद, इरफान खान की हिंदी मीडियम को सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। वैसे एक ही फिल्म से सलमान खान को ये तीसरा झटका है।
2017 में इरफान खान सलमान खान की ट्यूबलाइट और टाईगर ज़िंदा है को प्रॉफिट के लिहाज़ से पछाड़ चुके हैं। वहीं 2017 के सारे बेस्ट एक्टर अवार्ड भी इरफान खान के नाम ही थे।
हिंदी मीडियम के बाद टॉयलेट एक प्रेम कथा और हिचकी भी चीन में रिलीज़ होने वाली है और माना जा रहा है कि हिचकी की इमोशनल कहानी के कारण उसे भी चीन में शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा।
जानिए पिछले 10 सालों में बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली कुछ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
