300 करोड़ क्लब में हुई हिंदी मीडियम की ENTRY: सलमान को धोबी पछाड़
इरफान खान और सबा क़मर की हिंदी मीडियम ने चीन में धमाका कर दिया है। फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही 24 करोड़ की ओपनिंग की थी और अब रिलीज़ के 11 दिनों बाद फिल्म का चीन बॉक्स ऑफिस 184 करोड़ पहुंच चुका है।
एक तरफ जहां फिल्म बजरंगी भाईजान को कड़ी टक्कर दे रही हैं वहीं फिल्म जल्दी ही 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बनेगी। वहीं अगर इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 292 करोड़ पर है।

यानि कि जल्द ही फिल्म इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाएगी। दिलचस्प ये है कि फिल्म को बजरंगी भाईजान से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
बजरंगी भाईजान ने जहां केवल 12 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन भी बजरंगी भाईजान ने चीन में 36 करोड़ की कमाई की थी। इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम मध्यम वर्गीय परिवार की इमोशनल कहानी है और इसलिए चीन में हाथों हाथ बिक रही है।
अभी तक चीन में सीक्रेट सुपरस्टार के बाद, इरफान खान की हिंदी मीडियम को सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। वैसे एक ही फिल्म से सलमान खान को ये तीसरा झटका है। 2017 में इरफान खान सलमान खान की ट्यूबलाइट और टाईगर ज़िंदा है को प्रॉफिट के लिहाज़ से पछाड़ चुके हैं। वहीं 2017 के सारे बेस्ट एक्टर अवार्ड भी इरफान खान के नाम ही थे।
हिंदी मीडियम के बाद टॉयलेट एक प्रेम कथा और हिचकी भी चीन में रिलीज़ होने वाली है और माना जा रहा है कि हिचकी की इमोशनल कहानी के कारण उसे भी चीन में शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा।
गौरतलब है कि इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम पिछले साल की सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक थी। जानिए, हाल ही के कुछ सालों में सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
