BOX OFFICE: इरफान खान की हिंदी मीडियम ने हॉन्ग कॉन्ग बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन

इरफान खान की हिंदी मीडियम हॉन्ग कॉन्ग में रिलीज़ हो चुकी है और चार दिन में फिल्म ने वहां शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक फिल्म कुल 1 करोड़ से ऊपर कमाई कर चुकी है जबकि फिल्म के केवल 61 शो चल रहे हैं। साकेत चौधरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भारत में बेहतरीन प्रदर्शऩ किया था।

इरफान खान और सबा क़मर स्टारर हिंदी मीडियम शिक्षा व्यवस्था पर चोट करती एक फिल्म थी। फिल्म के लिए इरफान खान को कई अवार्ड और नॉमिनेशन भी मिले थे। फिल्म में इरफान और सबा अपनी बेटी का एडमिशन एक अच्छे अंग्रेज़ी मीडियम में करवाने के लिए परेशान दंपति बने थे। जो एडमिशन के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।

hindi-medium-box-office-irrfan-khan-s-hindi-medium-is-rage

हिंदी मीडियम चीन में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही चीन में 24 करोड़ की ओपनिंग की थी और 11 दिनों के अंदर फिल्म का चीन बॉक्स ऑफिस 184 करोड़ पहुंच चुका था। हिंदी मीडियम ने चीन में बजरंगी भाईजान को भी कड़ी टक्कर दी। चीन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद फिल्म जल्दी ही ३00 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई।

अगर इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 323 करोड़ पर है। फिलहाल हिंदी मीडियम सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में 20वें नंबर पर है। 19वें नंबर पर 360 करोड़ के साथ ऋतिक रोशन - कैटरीना कैफ स्टारर बैंग बैंग है।
[1
20 करोड़ पर लॉक हुआ गोल्ड BOX OFFICE, चल रही है अक्षय कुमार की साढ़े साती]

21वें नंबर पर है सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर एक था टाईगर जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 320 करोड़। ऐसे में देखना है कि हिंदी मीडियम, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लिस्ट में कितना ऊपर चढ़ पाती है। देखिए टॉप 10 वर्ल्डवाइ़ड बॉक्स ऑफिस वाली फिल्में

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X