BOX OFFICE: 2017 की पांचवी सुपरहिट.. धीरे धीरे कमा गई धमाकेदार PROFIT
इरफान खान स्टारर फिल्म हिंदी मीडियम ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं इरफान खान स्टारर फिल्म हिंदी मीडियम की। जिसका विषय लोगों को इतना पसंद आया कि फिल्म अब सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने अब तक 56.21 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, फिल्म सिर्फ 22 करोड़ बजट पर तैयार हुई है।
'मुझे पता है कि सलमान खान कुछ भी कर सकते हैं.. कुछ भी.,...'
लिहाजा, फिल्म ने अब तक 34.21 करोड़ का प्रॉफिट कमा लिया है। यानि की लगभग 155.50 प्रतिशत मुनाफा.. बाहुबली 2 जैसी फिल्म के सामने आकर भी हिंदी मीडियम बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है।

फिल्म की सफलता को लेकर इरफान खान बेहद उत्साहित हैं। बता दें, महाराष्ट्र में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। इरफान खान का कहना है.. इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों को देखना चाहिए। यह एक गंभीर मुद्दा है, जिसे हल्के अंदाज में पेश किया गया है।
यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications